scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनायब सैनी ने हरियाणा में निवेश के लिए शीर्ष जापानी कंपनियों को आमंत्रित किया

नायब सैनी ने हरियाणा में निवेश के लिए शीर्ष जापानी कंपनियों को आमंत्रित किया

Text Size:

चंडीगढ़, 28 सितंबर (भाषा) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को शीर्ष जापानी कंपनियों से राज्य में और अधिक निवेश करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में जापानी उद्यमियों के लिए एक समर्पित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर भी चर्चा की।

सैनी अगले महीने जापान की यात्रा पर जाने वाले हैं। उन्होंने रविवार को गुरुग्राम में शीर्ष जापानी कंपनियों के साथ एक विशेष बैठक की और उन्हें हरियाणा में अधिक निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सीएंडडी (निर्माण एवं ध्वंस) अपशिष्ट प्रबंधन के लिए होंडा कंपनी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस समझौते के तहत, सरकार संयंत्र स्थापित करने के लिए भूमि और कचरा उपलब्ध कराएगी, जबकि होंडा कचरे से टाइलें बनाएगी।

बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री छह से आठ अक्टूबर तक जापान की यात्रा पर रहेंगे, जहां वह हरियाणा दीर्घा का दौरा करेंगे।

बयान के अनुसार बैठक में उन्होंने हरियाणा में निवेश बढ़ाने के लिए प्रमुख जापानी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

उन्होंने हरियाणा में जापानी कंपनियों के लिए एक समर्पित औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर भी चर्चा की और उन्हें अंबाला जिले के नारायणगढ़ में यह औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया।

उन्होंने कहा कि यह जगह चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के नजदीक है और इससे व्यापार को काफी बढ़ावा मिलेगा।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments