scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमुथूट माइक्रोफिन ने 1,350 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास आवेदन किया

मुथूट माइक्रोफिन ने 1,350 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी के पास आवेदन किया

Text Size:

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) मुथूट माइक्रोफिन ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के जरिये 1,350 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बाजार (सेबी) के पास प्रारंभिक कागजात दाखिल किए हैं।

महिला ग्राहकों को छोटे ऋण उपलब्ध कराने वाली कंपनी के आईपीओ में 950 करोड़ रुपये के नए शेयर हैं, जबकि 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) की गई है।

शुक्रवार को दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार कंपनी को आईपीओ से पहले 190 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है।

कंपनी आईपीओ से मिली राशि का इस्तेमाल भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने और अन्य उपयोग के लिए करेगी।

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments