scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआम बाजार धारणा बिगड़ने, स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट

आम बाजार धारणा बिगड़ने, स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) स्टॉकिस्टों की बिकवाली के बीच स्थानीय बाजार में मंगलवार को सरसों तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई। आम तौर पर कारोबारी धारणा प्रभावित रहने तथा संभावित धन की कमी के बीच मूंगफली तेल-तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली।

किसानों की ओर से, कम दाम पर बिकवाली से बचने की मानसिकता के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम पूर्वस्तर पर टिके रहे।

दोपहर 3.30 बजे शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में गिरावट का रुख था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये में निरंतर गिरावट के बीच आयातित तेल खरीद मंहगा बैठने के कारण आम तौर पर कारोबारी धारणा प्रभावित हुई है। दूसरा, आयातक सीपीओ का आयात कर स्थानीय स्तर पर पामोलीन तेल बना रहे हैं, उसे प्रसंस्करण की लागत से लगभग चार प्रतिशत नीचे दाम पर बेच रहे हैं।

यह उन समीक्षकों के लिए प्रश्न पैदा करता है कि सरकार की ओर से पाम-पामोलीन के आयात शुल्क अंतर बढ़ाने के बावजूद घरेलू स्तर पर निर्मित पामोलीन को लागत से नीचे दाम पर क्यों बेचा जा रहा है?

सूत्रों ने कहा कि कारोबारी धारणा आम तौर पर बिगड़ा होने के साथ साथ स्टॉकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल-तिलहन में गिरावट है। बीच में तेजड़ियों की ओर से सरसों में तेजी लाने के प्रयास किये जा रहे थे लेकिन स्टॉकिस्टों की बिकवाली से तेजी लाने के प्रयासों पर विराम लग गया।

उन्होंने कहा कि आम तौर पर घाटे का कारोबार कर-कर के आयातकों की हालत पतली हो गयी है और उनमें अपने सौदे को रोककर सही दाम मिलने तक इंतजार करने का हौसला नहीं बचा है। ऐसी हालत में वे आनन-फानन में कमजोर दाम पर बिकवाली कर बैठते हैं। लेकिन यह घाटे का कारोबार अंतत: बैंकों यानी आम जनता के धन पर असर डालेगा।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 6,900-6,950 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,300-5,675 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,850 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,120-2,420 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,440-2,540 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,440-2,575 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,250 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,625 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,250 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,200 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,150 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,625-4,675 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,325-4,425 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश

राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments