scorecardresearch
Friday, 20 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमांग बढ़ने से ज्यादातर तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

मांग बढ़ने से ज्यादातर तेल-तिलहन कीमतों में सुधार

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) दिवाली की मांग में आई तेजी के कारण स्थानीय बाजार में मंगलवार को ज्यादातर तेल-तिलहनों के दाम मजबूती के साथ बंद हुए।

सरसों एवं मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में सुधार देखने को मिला जबकि तेल संयंत्रों द्वारा कम दाम लगाये जाने के बीच सोयाबीन तिलहन के दाम स्थिर बने रहे।

शिकागो और मलेशिया एक्सचेंज में मजबूती का रुख है।

बाजार सूत्रों ने बताया कि दिवाली नजदीक होने के कारण लगभग सभी खाद्यतेलों की मांग बढ़ी है। पामोलीन, जिसके दाम ऊंचा बोले जा रहे हैं, उसकी भी मांग है।

इस चौतरफा मांग की वजह से पिछले दिन के मुकाबले वैसे तो अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम में सुधार है पर गहराई से से देखा जाए तो सोयाबीन, सूरजमुखी, मूंगफली, बिनौला जैसी फसलों की हालत अच्छी नहीं है क्योंकि इन सभी फसलों के नये बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से इन सभी तिलहनों के हाजिर दाम काफी कमजोर हैं।

इससे किसानों में लागत और लाभ निकालने के संदर्भ में अपनी फसलों के खपने को लेकर फिर से चिंता सताने लगी है।

सूत्रों ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य के परिप्रेक्ष्य में सरकार को एक बार फिर से इस बात का एहसास करना होगा कि देशी तेल-तिलहनों का जब तक बाजार नहीं बनाया जायेगा, किसानों के तेल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने जैसे प्रयास बेनतीजा रहेंगे और लंबे समय में इससे तिलहन उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन – 7,050-7,100 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली – 5,325-5,700 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 12,950 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,130-2,430 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,650 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,470-2,570 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,470-2,605 रुपये प्रति टिन।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,150 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,300 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,825 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 12,600 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,500 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 12,450 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना – 4,450-4,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज- 4,150-4,250 रुपये प्रति क्विंटल।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments