नयी दिल्ली, 17 नवंबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट इंडिया का 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में मुनाफा 38.66 प्रतिशत बढ़कर 1,245.18 करोड़ रुपये हो गया। यह जानकारी सोमवार को बाजार आसूचना फर्म टॉफलर द्वारा साझा की गई सूचना में दी गई है।
कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 में 898 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।
बीते वित्त वर्ष के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 27.44 प्रतिशत बढ़कर 28,754.77 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 22,561.91 करोड़ रुपये था।
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया को उसके वित्तीय प्रदर्शन के बारे में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।
कुल राजस्व 28 प्रतिशत बढ़कर 29,303 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.