scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमरिपोर्टगंगा एक्सप्रेसवे बना यूपी के विकास का नया सुपर कॉरिडोर

गंगा एक्सप्रेसवे बना यूपी के विकास का नया सुपर कॉरिडोर

मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबा हाईवे देगा तेज, सुरक्षित और स्मार्ट कनेक्टिविटी

Text Size:

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में मेरठ से प्रयागराज तक फैला गंगा एक्सप्रेसवे राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास का नया आधार बनकर उभर रहा है. लगभग 594 किमी लंबा यह एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे 120 किमी प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के साथ हाई-स्पीड कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

छह लेन वाले इस मार्ग पर 14 दीर्घ सेतु, 165 लघु सेतु, कई फ्लाईओवर और सैकड़ों अंडरपास बनाए गए हैं. भविष्य में इसे आठ लेन तक बढ़ाया जा सकेगा. सुरक्षा के लिए हर किलोमीटर पर सोलर संचालित स्मार्ट कैमरे लगाए गए हैं और नौ आधुनिक सुविधा केंद्र विकसित किए गए हैं.

एक्सप्रेसवे पर आपातकालीन एयरस्ट्रिप भी तैयार की गई है, जो इसे सामरिक रूप से महत्वपूर्ण बनाती है. यह परियोजना 12 जिलों को जोड़ते हुए व्यापार, उद्योग और आवागमन को गति देगी और राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी.

share & View comments