नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बुधवार को मनीष राज सिंघानिया को दो साल के लिए अपना नया अध्यक्ष नामित किया है।
सिंघानिया ने विंकेश गुलाटी का स्थान लिया है।
सिंघानिया रायपुर स्थित रालास मोटर्स के प्रबंध भागीदार हैं। उनके पास महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की डीलरशिप भी है। वह पिछले नौ साल से रायपुर ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (आरएडीए) के अध्यक्ष रहे हैं।
सिंघानिया 12 साल से फाडा की संचालन परिषद के प्रमुख सदस्य हैं। उन्होंने एसोसिएशन के नेटवर्क के विस्तार में तेजी लाने के लिए विभिन्न पदों पर रहकर कई भूमिकाएं निभाई हैं।
फाडा ने बयान में सी एस विग्नेश्वर और साईं गिरिधर को क्रमशः उपाध्यक्ष और सचिव के रूप में नियुक्त करने की भी घोषणा की।
फाडा देशभर में 15,000 से अधिक वाहन डीलरों का प्रतिनिधित्व करता है।
भाषा
रिया अजय
अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.