scorecardresearch
Friday, 4 September, 2026
होमदेशअर्थजगतमणिपाल पेमेंट का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 322-339 रुपये प्रति शेयर

मणिपाल पेमेंट का आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 322-339 रुपये प्रति शेयर

Text Size:

नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) मणिपाल पेमेंट एंड आइडेंटिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने शुक्रवार को अपने 805 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 322-339 रुपये का मूल्य दायरा तय किया।

कंपनी का आईपीओ नौ सितंबर को अभिदान के लिए खुलेगा और 11 सितंबर को बंद होगा। एंकर (बडे़) निवेशक आठ सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

सार्वजनिक घोषणा के अनुसार, आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, प्रवर्तक मणिपाल टेक्नोलॉजीज 1.43 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) करेगी, जिसका मूल्य 485 करोड़ रुपये तक है।

नए शेयर जारी करने से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कंपनी मणिपाल, चेन्नई, नवी मुंबई और छत्तीसगढ़ आरटीओ स्थित अपनी इकाइयों में नए और पुराने उपकरण खरीदने तथा उन्हें स्थापित करने में करेगी।

कंपनी के शेयर 17 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने का प्रस्ताव है।

भाषा योगेश

योगेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments