नयी दिल्ली, 31 जनवरी (भाषा) ऑनलाइन यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने वाली कंपनी मेकमायट्रिप को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में दो लाख डॉलर का लाभ हुआ।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि उसे पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 90 लाख डॉलर का नुकसान हुआ था।
मेकमायट्रिप की सकल बुकिंग आलोच्य तिमाही में 64.4 प्रतिशत बढ़कर 1.74 अरब डॉलर हो गई। यह कंपनी की अब तक की सर्वाधिक बुकिंग रही।
मेकमायट्रिप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मगोव ने कहा, ”बीती तिमाही के दौरान सकारात्मक उपभोक्ता भावना और त्योहारों एवं छुट्टियों तथा पीक सीजन के चलते यात्रा की मांग में सुधार हुआ है। लिहाजा हमने अपनी अब तक की सबसे अधिक तिमाही सकल बुकिंग और समायोजित परिचालन लाभ कमाया है।”
भाषा रिया रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
