scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमहिंद्रा एंड महिंद्रा तुर्किये में फाउंड्री व्यवसाय से बाहर निकली

महिंद्रा एंड महिंद्रा तुर्किये में फाउंड्री व्यवसाय से बाहर निकली

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल (भाषा) महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने शुक्रवार को कहा कि उसने तुर्किये स्थित औद्योगिक विनिर्माण क्षेत्र की अपनी सहायक कंपनी एर्कुंट फाउंड्री में अपनी पूरी हिस्सेदारी हिसारलर मकीना सनाई के नेतृत्व वाले गठजोड़ को बेच दी है।

एमएंडएम ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी महिंद्रा ओवरसीज इन्वेस्टमेंट कंपनी (मॉरीशस) लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी एर्कुंट ट्रैक्टर ने 10 अप्रैल, 2026 को इस संबंध में एक शेयर खरीद समझौता (एसपीए) किया है।

इन कंपनियों ने एर्कुंट सनाई एनोनिम सिरकेटी (एर्कुंट फाउंड्री) में अपनी पूरी 99.04 प्रतिशत हिस्सेदारी हिसारलर मकीना सनाई के नेतृत्व वाले गठजोड़ को बेचने पर सहमति जताई है।

महिंद्रा ने कहा कि फाउंड्री व्यवसाय से बाहर निकलने का यह निर्णय कंपनी के पूंजी आवंटन ढांचे के अनुरूप है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments