नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) वस्त्र एवं डिजिटल शिक्षा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी मफतलाल इंडस्ट्रीज को ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी) से राज्य में 500 ‘रोबोटिक्स लैब’ स्थापित करने के लिए 114 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।
मफतलाल इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को बयान में कहा कि इस ठेके को पांच साल की अवधि में पूरा किया जाएगा। कंपनी स्कूल एवं जन शिक्षा विभाग के तहत ओडिशा के 16 जिलों में 500 ‘रोबोटिक्स लैब’ स्थापित करेगी।
बयान के अनुसार, ‘‘ पांच साल के इस ठेके के तहत कंपनी अत्याधुनिक ‘रोबोटिक्स लैब’ स्थापित करेगी और प्रभावी क्रियान्वयन एवं बेहतर शिक्षण परिणामों को सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण एवं शिक्षा सेवाएं प्रदान करेगी।’
ओडिशा कंप्यूटर एप्लीकेशन सेंटर (ओसीएसी), ओडिशा के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का नामित तकनीकी निदेशालय है।
भाषा सुमित निहारिका
निहारिका
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
