नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने बुधवार को कहा कि उसे सऊदी अरब में 2,500 करोड़ रुपये से 5,000 करोड़ रुपये के बीच की परियोजनाएं मिली हैं।
एलएंडटी ने शेयर बाजार को बताया कि पहला ऑर्डर गैस इंसुलेटेड सबस्टेशन के निर्माण से संबंधित है। दूसरा ऑर्डर 420 किलोमीटर से अधिक की कुल लंबाई वाले ओवरहेड ट्रांसमिशन लिंक के निर्माण से संबंधित है।
अपने राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम (एनआरईपी) के तहत सऊदी अरब नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए अपने बिजली ग्रिड को उन्नत कर रहा है।
कंपनी ने बताया कि पारेषण लाइनें और सबस्टेशन देश के समग्र बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
भाषा पाण्डेय अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
