scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएलसीए तेजस परीक्षण विमान ने भरी पहली उड़ान

एलसीए तेजस परीक्षण विमान ने भरी पहली उड़ान

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस के परीक्षण विमान ने बुधवार को अपनी पहली उड़ान भरी। यह पहली श्रृंखला का उत्पादन है और इसके विनिर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने इसे एक बड़ा मील का पत्थर बताया है।

अधिकारियों ने कहा कि विमान ने बेंगलुरु में एचएएल के हवाई अड्डे से अपनी पहली उड़ान भरी। यह सफल उड़ान लगभग 35 मिनट तक चली।

तेजस अत्यधिक तेज सुपरसोनिक लड़ाकू विमान है, जिसका संचालन उच्च-खतरे वाले वातावरण में किया जा सकता है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने ट्वीट किया, ‘‘एलसीए तेजस कार्यक्रम के एक प्रमुख मील के पत्थर के तहत एचएएल द्वारा निर्मित मानक एलसीए परीक्षण विमान (एलटी 5201) ने एचएएल हवाई अड्डे से आज अपनी पहली उड़ान भरी और लगभग 35 मिनट की सफल उड़ान पूरी करने के बाद उतरा।’’

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments