scorecardresearch
Sunday, 15 February, 2026
होमदेशअर्थजगतलार्सन एंड टुब्रो का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 3,215 करोड़ रुपये पर

लार्सन एंड टुब्रो का दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ घटकर 3,215 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) ढांचागत क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का वित्त वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 4.2 प्रतिशत गिरकर 3,215 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 3,359 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी ने बुधवार को दिसंबर तिमाही के वित्तीय परिणामों के बारे में दी सूचना में कहा कि आलोच्य तिमाही में उसकी परिचालन आय बढ़कर 71,450 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 64,668 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 65,729.76 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 60,302.62 करोड़ रुपये था।

लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक एस एन सुब्रमण्यन ने कहा, ‘हम आशावादी हैं कि लगातार निवेश और खर्च से इस क्षेत्र में वृद्धि की रफ्तार कायम रहेगी। हमें उम्मीद है कि घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां आएंगी और भारत के डिजिटल और एआई क्षेत्र के विकास के लिए वित्तीय प्रोत्साहन मिलेंगे।’

भाषा योगेश प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments