scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतलक्ष्मी डेंटल के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन तक 113.97 गुना अभिदान मिला

लक्ष्मी डेंटल के आईपीओ को बोली के अंतिम दिन तक 113.97 गुना अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के अंतिम दिन तक 113.97 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार आरंभिक शेयर बिक्री में 89,70,371 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,02,23,24,391 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 147.51 गुना अभिदान मिला, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 110.38 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के कोटा को 74.41 गुना अभिदान मिला।

लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम को सोमवार को बोली खुलने के कुछ ही मिनटों में पूर्ण अभिदान मिल गया था।

ऑर्बिमेड समर्थित लक्ष्मी डेंटल ने एंकर निवेशकों से 314 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक राशि एकत्र की है।

इस निर्गम का मूल्य दायरा 407-428 रुपये प्रति शेयर है।

आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, नए निर्गम से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग कर्ज के पुनर्भुगतान, पूंजीगत व्यय की जरूरतों को पूरा करने, अनुषंगी कंपनी बिजडेंट डिवाइसेज प्राइवेट लिमिटेड में निवेश और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments