scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतकेरल के वित्त मंत्री ने प्रस्तावित जीएसटी सुधारों पर चिंता जताई

केरल के वित्त मंत्री ने प्रस्तावित जीएसटी सुधारों पर चिंता जताई

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, 26 अगस्त (भाषा) केरल के वित्त मंत्री के एन बालगोपाल ने मंगलवार को केंद्र द्वारा प्रस्तावित माल एवं सेवा कर (जीएसटी) सुधार प्रस्तावों पर चिंता जताई और केंद्र सरकार से इस संबंध में राज्यों के राजस्व की रक्षा के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सुधारों के तहत प्रस्तावित कर कटौती के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसका लाभ आम लोगों तक पहुंचना चाहिए।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”जब आप कर कम करते हैं, तो यह महत्वपूर्ण है कि राज्यों के राजस्व की रक्षा की जाए, वर्ना कल्याणकारी योजनाएं प्रभावित होंगी।”

उन्होंने कहा कि मौजूदा कर कटौती के अलावा, केरल के कर राजस्व में 8-9 हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त गिरावट आने की आशंका है।

मंत्री ने कहा कि प्रस्तावित सुधारों का विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं पर नकारात्मक असर पड़ सकता है, जिनमें आवास परियोजना और सरकार की मुफ्त बीमा योजना शामिल है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments