मेंगलुरु, 16 जुलाई (भाषा) कर्नाटक बैंक ने निर्माण उपकरण विनिर्माता कंपनी जेसीबी इंडिया लिमिटेड के साथ एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
बैंक की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि इस करार के तहत जेसीबी कर्नाटक बैंक को ‘तरजीही कर्जदाता’ के तौर पर नामित करेगी। इस समझौते के तहत जेसीबी इंडिया लिमिटेड के उत्पादों को खरीदने के लिए लोग, ठेकेदार, कंपनियां और साझेदार कंपनियां प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर कर्ज पा सकेंगे।
एमओयू पर हस्ताक्षर के बाद बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक एम एस महाबलेश्वर ने शुक्रवार को कहा कि कर्ज वृद्धि को ध्यान में रखते हुए सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को कर्ज देने में बैंक अग्रणी है।
भाषा
मानसी पाण्डेय
पाण्डेय
पाण्डेय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
