scorecardresearch
Friday, 6 November, 2026
होमदेशअर्थजगतजुबिलेंट फूडवर्क्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 42.6 प्रतिशत घटकर 111.58 करोड़ रुपये रहा

जुबिलेंट फूडवर्क्स का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 42.6 प्रतिशत घटकर 111.58 करोड़ रुपये रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह नवंबर (भाषा) फास्ट फूड रेस्तरां श्रृंखला डोमिनोज पिज्जा और पोपीज का संचालन करने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 42.6 प्रतिशत घटकर 111.58 करोड़ रुपये रह गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी ने 194.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 11.84 प्रतिशत बढ़कर 26,078.87 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 23,316.67 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 12.85 प्रतिशत बढ़कर 24,680.10 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, कुल आय 11.9 प्रतिशत बढ़कर 2,627.05 करोड़ रुपये रही।

वित्तवर्ष 2026-27 की पहली छमाही में जुबिलेंट भारती समूह की कंपनी की कुल एकीकृत आय 13 प्रतिशत बढ़कर 5,215.4 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा राजेश राजेश योगेश

योगेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments