scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल ने अमेरिकी परिचालन के पुनर्गठन को मंजूरी दी

जेएसडब्ल्यू स्टील के निदेशक मंडल ने अमेरिकी परिचालन के पुनर्गठन को मंजूरी दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) जेएसडब्ल्यू स्टील ने शुक्रवार को अमेरिका में अपने परिचालन के पुनर्गठन और कुछ घरेलू अनुषंगी कंपनियों के विलय की घोषणा की। कंपनी ने शेयर को बताया कि इस संबंध में बोर्ड बैठक में फैसले किए गए।

निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में कंपनी के अमेरिकी परिचालन के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी है, जो समग्र समूह संरचना को एकीकृत और सरल बनाने के नियमित प्रयासों का हिस्सा है।

कंपनी ने पेरियामा होल्डिंग्स एलएलसी (पेरियामा) और एसेरो जंक्शन होल्डिंग्स इंक. (एसेरो) के तहत कई संस्थाओं में निवेश के जरिये अमेरिकी इस्पात निर्माण क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बनाई है।

पेरियामा के माध्यम से बेटाउन का संचालन होता है, जिसमें बेटाउन, टेक्सास स्थित प्लेट एंड पाइप मिलें और वेस्ट वर्जीनिया में कुछ कोकिंग कोल परिसंपत्तियां शामिल हैं। ओहायो स्टील का परिचालन एसेरो के अधीन है।

कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई एक बैठक में बेटाउन और ओहायो व्यावसायिक क्षेत्रों की समूह संरचना को सरल बनाने के लिए अमेरिका में सभी व्यावसायिक संचालन को एकल होल्डिंग में एकीकृत करने को मंजूरी दी। इसके लिए नियामकीय मंजूरियां ली जानी हैं।

कंपनी ने कहा कि जेएसडब्ल्यू स्टील (नीदरलैंड्स) बी.वी. के अधीन इस पुनर्गठन से वित्तीय और परिचालन परिणामों में सुधार होगा।

बोर्ड ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनियों – अंबा रिवर कोक लिमिटेड, मोनेट सीमेंट लिमिटेड और जेएसडब्ल्यू रिटेल एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड – के कंपनी में विलय की योजना को भी मंजूरी दे दी है। जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि इस विलय से परिचालन दक्षता बढ़ेगी क्योंकि इन कंपनियों के बीच तालमेलपूर्ण संबंध हैं।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments