scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतजिंदल स्टील का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत घटकर 635 करोड़ रुपये

जिंदल स्टील का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत घटकर 635 करोड़ रुपये

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) जिंदल स्टील का सितंबर तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26 प्रतिशत से अधिक घटकर 635.08 करोड़ रुपये रह गया। खर्च बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

नवीन जिंदल समूह की इकाई ने नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि में 860.47 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

हालांकि, कंपनी की कुल आय एक साल पहले की दूसरी तिमाही के 11,248.14 करोड़ रुपये से बढ़कर 11,707.82 करोड़ रुपये हो गई।

कुल खर्च भी एक साल पहले की अवधि के 10,034 करोड़ रुपये से बढ़कर 10,725.55 करोड़ रुपये हो गया।

अलग से दिये एक बयान में, कंपनी ने कहा कि उसका कच्चे इस्पात का उत्पादन एक साल पहले की समान अवधि के 19.7 लाख टन से बढ़कर 20 लाख टन हो गया।

बिक्री भी एक साल पहले के 18.5 लाख टन से बढ़कर 18.7 लाख टन हो गई।

जिंदल स्टील ने 30 जून तक एकीकृत शुद्ध ऋण 14,400 करोड़ रुपये से घटाकर 14,156 करोड़ रुपये कर दिया।

तिमाही के लिए कुल पूंजीगत व्यय 2,699 करोड़ रुपये रहा, जो मुख्य रूप से अंगुल में विस्तार परियोजनाओं पर किया गया।

तिमाही के दौरान, जिंदल स्टील ने अंगुल में 46 लाख टन सालाना (एमटीपीए) क्षमता वाली देश का दूसरा सबसे बड़ा ब्लास्ट फर्नेस – भगवती सुभद्रिका बीएफ-II चालू किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments