scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशअर्थजगतजैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के आईपीओ को पहले दिन 73 प्रतिशत अभिदान मिला

जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के आईपीओ को पहले दिन 73 प्रतिशत अभिदान मिला

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बुधवार को बोली के पहले दिन 73 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 3,12,49,999 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,27,44,384 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए कोटा को 1.11 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 51 प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुईं, और गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 12 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 562 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक जुटाए हैं।

220-232 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे वाला यह आईपीओ 26 सितंबर को बंद होगा। ऊपरी स्तर पर, कंपनी का मूल्यांकन 8,000 करोड़ रुपये से अधिक है।

तमिलनाडु स्थित इस कंपनी के आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और 750 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल होगी।

इस ओएफएस में प्रवर्तक कमलेश जैन द्वारा 715 करोड़ रुपये और शेयरधारक मयंक पारीक द्वारा 35 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जाएंगे।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग ऋण भुगतान और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments