scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकर्नाटक में वाहन एलपीजी आपूर्ति को मजबूत करने में जुटी आईओसीएल

कर्नाटक में वाहन एलपीजी आपूर्ति को मजबूत करने में जुटी आईओसीएल

Text Size:

बेंगलुरु, पांच अप्रैल (भाषा) इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) कर्नाटक में अपने नेटवर्क के माध्यम से वाहन एलपीजी की आपूर्ति को मजबूत कर रही है, ताकि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण बढ़ी मांग को पूरा किया जा सके। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने यह भी कहा कि बुनियादी ढांचे की सीमाओं के कारण स्थिति को पूरी तरह संभालना मुश्किल हो रहा है। वाहन एलपीजी स्टेशन की संख्या कम है, उनकी ईंधन देने की क्षमता सीमित है और संचालन से जुड़ी दिक्कतें भी हैं। साथ ही, निजी वाहन एलपीजी स्टेशनों के बंद होने से जो आपूर्ति की कमी पैदा हुई है, उसे पूरी तरह पूरा करना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। बेंगलुरु और राज्य के कई अन्य हिस्सों में वाहन एलपीजी की कमी के कारण ऑटो-रिक्शा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ”कर्नाटक में तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) मिलकर कुल 72 वाहन एलपीजी स्टेशन चला रही हैं, जिनमें से 55 स्टेशन इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के हैं। इसके मुकाबले निजी कंपनियां 300 से अधिक स्टेशन संचालित कर रही थीं, लेकिन मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण इनमें से करीब 80 प्रतिशत स्टेशन बंद हो चुके हैं।”

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments