scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगतशेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 8.52 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 8.52 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 8.52 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी। बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को ही करीब दो प्रतिशत की तेजी रही।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,436.30 अंक यानी 1.83 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,943.71 अंक पर बंद हुआ। यह एक महीने से अधिक समय में एक दिन की सबसे बड़ी तेजी है। कारोबार के दौरान, यह 1,525.46 अंक तक चढ़ गया था।

सेंसेक्स बुधवार को 368.40 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,507.41 अंक पर बंद हुआ था।

इस दो दिन की तेजी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,52,239.27 करोड़ रुपये बढ़कर 4,50,47,345.71 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments