scorecardresearch
Friday, 27 February, 2026
होमदेशअर्थजगतदिव्यांग, एचआईवी पीड़ितों के लिए खास बीमा पॉलिसी लाने का निर्देश

दिव्यांग, एचआईवी पीड़ितों के लिए खास बीमा पॉलिसी लाने का निर्देश

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) बीमा नियामक इरडा ने साधारण बीमा और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों से दिव्यांगों, एचआईवी एवं एड्स पीड़ितों और मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए खास बीमा उत्पाद लाने को कहा है।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने अपने एक परिपत्र में कहा है कि बीमा कंपनियों को इन खास लोगों के लिए समर्पित बीमा उत्पादों की कीमत का निर्धारण इरडा (स्वास्थ्य बीमा) नियमन, 2016 के प्रावधानों के अनुरूप करना होगा।

बीमा नियामक ने कहा कि बीमा कंपनियां ऐसी पॉलिसी लेकर आएं कि दिव्यांगों, एचआईवी एवं एड्स पीड़ितों और मानसिक रूप से बीमार लोगों के दावों को नकारने की स्थिति न पैदा हो।

इरडा ने इस तरह की पॉलिसी अनिवार्य रूप से लाने का निर्देश बीमा कंपनियों को दिया है। साधारण एवं स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र की कंपनियों के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments