scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतरियल एस्टेट में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च में पिछली तिमाही के मुकाबले 62 प्रतिशत घटा: वेस्टियन

रियल एस्टेट में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च में पिछली तिमाही के मुकाबले 62 प्रतिशत घटा: वेस्टियन

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) पश्चिम एशिया संकट के कारण उपजे नकारात्मक रुझानों के बीच भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में संस्थागत निवेश जनवरी-मार्च के दौरान पिछली दिसंबर तिमाही की तुलना में 62 प्रतिशत गिरकर 1.41 अरब डॉलर रह गया। वर्ष 2025 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रियल एस्टेट में निवेश 3.73 अरब डॉलर रहा था। रियल एस्टेट सलाहकार वेस्टियन ने यह जानकारी दी।

हालांकि, वेस्टियन ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में निवेश 74 प्रतिशत बढ़ा। यह वैश्विक प्रतिकूल स्थिति के गहराने के बावजूद भारत के रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेशकों के मजबूत भरोसे को दर्शाता है।

वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) की मजबूत मांग के कारण 2026 की पहली तिमाही में कुल निवेश गतिविधियों में व्यावसायिक संपत्तियों का दबदबा रहा और इसकी हिस्सेदारी 80 प्रतिशत रही। व्यावसायिक संपत्तियों में निवेश जनवरी-मार्च में घटकर 1.12 अरब डॉलर रह गया, जो पिछली तिमाही में 2.28 अरब डॉलर था। हालांकि, पिछले साल की जनवरी-मार्च अवधि (30.72 करोड़ डॉलर) की तुलना में इसमें तीन गुना से अधिक का उछाल आया है।

दूसरी ओर, आवासीय संपत्तियों में निवेश जनवरी-मार्च, 2026 में तिमाही आधार पर 53 प्रतिशत और सालाना आधार पर 59 प्रतिशत घटकर 20.59 करोड़ डॉलर रह गया।

वेस्टियन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) श्रीनिवास राव ने कहा कि घरेलू निवेश में तेज उछाल के साथ भारत का रियल एस्टेट क्षेत्र बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और व्यापक आर्थिक चुनौतियों के सामने भी लचीलापन दिखा रहा है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments