scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय दूरसंचार सेवाएं वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन में शामिल: सिंधिया

भारतीय दूरसंचार सेवाएं वैश्विक स्तर पर शीर्ष तीन में शामिल: सिंधिया

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दूरसंचार सेवाएं विश्व स्तर पर शीर्ष तीन में शामिल हैं और इन्हें और बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने कहा कि सेल स्तर पर सेवा की गुणवत्ता की निगरानी के लिए एक अक्टूबर से और कड़े मानदंड लागू किए गए हैं।

मंत्री ने कहा, ”यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि भारतीय दूरसंचार सेवाएं शीर्ष तीन देशों में शामिल हैं और इन्हें बेहतर बनाने के हमारे प्रयास जारी हैं।”

दूरसंचार नियामक ट्राई ने उन मानदंडों को लागू किया है, जिनका इस्तेमाल सर्कल स्तर से लेकर सेल स्तर तक सेवाओं की गुणवत्ता मापने के लिए किया जाता था।

मंत्री ने कहा कि दूरसंचार परिचालकों ने नए मानदंडों के आधार पर पहली रिपोर्ट दी है और उन मुद्दों को हल करने के लिए चर्चा चल रही है, जहां सेवा की गुणवत्ता मानक के अनुरूप नहीं है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments