scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय फार्मा क्षेत्र ने 2025-26 में फरवरी के अंत तक 29 अरब डॉलर का निर्यात किया

भारतीय फार्मा क्षेत्र ने 2025-26 में फरवरी के अंत तक 29 अरब डॉलर का निर्यात किया

Text Size:

हैदराबाद, चार अप्रैल (भाषा) भारत का दवा निर्यात वित्त वर्ष 2025-26 के फरवरी तक सालाना आधार पर लगभग पांच प्रतिशत बढ़कर 29 अरब डॉलर तक पहुंच गया।

भारतीय दवा निर्यात संवर्धन परिषद के महानिदेशक के राजा भानु ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि इस समय लगभग 60 अरब डॉलर मूल्य वाले इस क्षेत्र के 2030 तक बढ़कर 130 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है।

भानु ने कहा, ‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, फार्मास्युटिकल्स निर्यात ने अपनी वृद्धि की गति बनाए रखी है। वित्त वर्ष 2025-26 की अप्रैल–फरवरी अवधि के दौरान निर्यात 28.29 अरब डॉलर तक पहुंचा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 5.6 प्रतिशत अधिक है।’

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments