scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय ईंधन की खेप शनिवार को पहुंचेगी श्रीलंका: अधिकारी

भारतीय ईंधन की खेप शनिवार को पहुंचेगी श्रीलंका: अधिकारी

Text Size:

कोलंबो, 27 मार्च (भाषा) भारत से 38,000 टन डीजल और पेट्रोल की संयुक्त खेप शनिवार को श्रीलंका पहुंचने वाली है। भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच 24 मार्च को टेलीफोन पर हुई बातचीत के परिणामस्वरूप ईंधन खेप कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचेगी।

इस 38,000 टन की खेप में 20,000 टन डीजल और 18,000 टन पेट्रोल शामिल है। खेप इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) के स्थानीय परिचालन, लंका आईओसी (एलआईओसी) के माध्यम से आपात सहायता के रूप में यहां पहुंचेगी।

पश्चिम एशिया में अस्थिर स्थिति को देखते हुए ऊर्जा स्थिरता के लिए सहायता के संबंध में श्रीलंका ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी।

अमेरिका और इजराइल ने 28 फरवरी से ईरान के खिलाफ संयुक्त हमले शुरू किए जिसने बदले में जवाबी कार्रवाई की। इससे युद्ध पूरे खाड़ी क्षेत्र में फैल गया। होर्मुज जलडमरूमध्य बाधित हुआ जो विश्व की ऊर्जा आपूर्ति के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बिंदु है।

भाषा राजेश राजेश निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments