scorecardresearch
Wednesday, 11 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारतीय दल अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने को अमेरिका जाएगा

भारतीय दल अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने को अमेरिका जाएगा

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कहा कि अंतरिम व्यापार समझौते के कानूनी मसौदे को अंतिम रूप देने के लिए भारतीय अधिकारियों का एक दल अगले सप्ताह अमेरिका जाएगा। इस समझौते पर मार्च में हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।

यह यात्रा 23 फरवरी से शुरू होने की संभावना है।

भारत और अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में एक संयुक्त बयान जारी कर घोषणा की थी कि अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संयुक्त बयान में समझौते की रूपरेखा निर्धारित की गई है। अब समझौते की रूपरेखा को कानूनी समझौते में बदलना होगा, जिस पर दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षर किए जाएंगे।’’

दोनों पक्ष समझौते को कानूनी रूप देने में लगे हुए हैं और ऑनलाइन बातचीत चल रही है।

अग्रवाल ने कहा, ‘‘अगले सप्ताह (भारत के) मुख्य वार्ताकार दर्पण जैन की अगुवाई में एक दल कानूनी रूप से व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के लिए अमेरिका जाएगा।’’

भाषा रमण अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments