scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत दुनिया के सर्वाधिक महत्वपूर्ण देशों में से एक: हार्वर्ड प्रोफेसर पोर्टर

भारत दुनिया के सर्वाधिक महत्वपूर्ण देशों में से एक: हार्वर्ड प्रोफेसर पोर्टर

Text Size:

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) भारत दुनिया के सर्वाधिक महत्वपूर्ण देशों में से एक है और इसके पास अत्यधिक ताकत और क्षमता है।

हार्वर्ड बिजनेस स्कूल (एचबीएस) के प्रोफेसर माइकल ई पोर्टर ने मंगलवार को यह बात कही।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े पोर्टर ने कहा कि भारतीय सफल होना चाहते हैं और समृद्ध होना चाहते हैं।

इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत द्वारा 2047 तक उच्च आय वाला देश बनने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सामाजिक और आर्थिक एजेंडे को एकीकृत करने की जरूरत है।

इस कार्यक्रम में एचबीएस के प्रोफेसर क्रिश्चियन केटेल्स ने कहा कि भारत उन देशों में से एक है, जिनके पास अपने सभी नागरिकों के लिए वृद्धि के अवसरों को बढ़ाने की सबसे अधिक क्षमता है।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments