scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत ने चीन से आयातित टिन प्लेट की डंपिंग रोधी जांच शुरू की

भारत ने चीन से आयातित टिन प्लेट की डंपिंग रोधी जांच शुरू की

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल (भाषा) भारत ने चीन से आयातित कुछ प्रकार की टिन प्लेट की डंपिंग रोधी जांच शुरू की है। इनका इस्तेमाल घरेलू सामानों की पैकेजिंग में होता है।

वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने चीन से आयातित 401 व्यास (99 एमएम) और 300 व्यास (73 एमएम) आकार वाली इलेक्ट्रोलाइटिक टिन प्लेट सहित टिन प्लेटों की डंपिंग रोधी जांच शुरू की है।

ईजी ओपनएंड्स इंडिया ने इसकी जांच करने और आयात पर उचित डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने के लिए आवेदन किया था।

डीजीटीआर ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा कि आवेदक ने आरोप लगाया है कि कथित डंपिंग के कारण घरेलू उद्योग को नुकसान हो रहा है।

जांच में अगर यह साबित हो जाता है कि डंपिंग से घरेलू उद्योग को वास्तव में नुकसान हुआ है तो डीजीटीआर इन आयात पर डंपिंग-रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। इस बारे में अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय करता है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments