scorecardresearch
Saturday, 4 July, 2026
होमदेशअर्थजगतआर्थिक और वित्तीय वार्ता में भारत और फ्रांस ने महत्वपूर्ण खनिजों तथा निवेश पर चर्चा की

आर्थिक और वित्तीय वार्ता में भारत और फ्रांस ने महत्वपूर्ण खनिजों तथा निवेश पर चर्चा की

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) भारत और फ्रांस ने शुक्रवार को महत्वपूर्ण खनिजों, निवेश और वित्तीय संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई। यह सहमति फ्रांस के एक्स-एन-प्रोविंस में आयोजित भारत-फ्रांस आर्थिक और वित्तीय वार्ता के दौरान बनी, जिसकी सह-अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके फ्रांसीसी समकक्ष रोलां लेस्क्योर ने की।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘चूंकि विशेष वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के व्यापक ढांचे के भीतर भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंध और गहरे हो रहे हैं, इसलिए अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, द्विपक्षीय सहयोग और परिणामोन्मुख समाधानों पर उच्चस्तरीय चर्चा को फिर से शुरू करना आवश्यक हो गया था।

बयान के अनुसार, सीतारमण और फ्रांस के अर्थव्यवस्था, वित्त, औद्योगिक, ऊर्जा और डिजिटल संप्रभुता मंत्री, रोलां लेस्क्योर ने फ्रांसीसी जी7 अध्यक्षता के साथ भारत के जुड़ाव के संदर्भ में, जी20 और पेरिस क्लब सहित बहुपक्षीय आर्थिक मंचों में दोनों देशों के रुख में बेहतर तालमेल बिठाने पर चर्चा की।

भारत-फ्रांस आर्थिक और वित्तीय वार्ता (ईएफडी) के दौरान, दोनों मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments