scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमदेशअर्थजगतआईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए

आईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स ने आईपीओ के लिए सेबी के पास दस्तावेज जमा किए

Text Size:

नयी दिल्ली, सात नवंबर (भाषा) एम्बर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड की इकाई आईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स (इंडिया) लिमिटेड ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए 2,500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास शुरुआती दस्तावेज दाखिल किए हैं।

मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का एक ताजा निर्गम है और इसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई हिस्सा नहीं है।

कंपनी इस निर्गम से मिलने वाली राशि का उपयोग खुद के और अपनी अनुषंगी कंपनियों – एसेंट सर्किट्स तथा शोगिनी टेक्नोआर्ट्स द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों के भुगतान के लिए करेगी।

इसके अलावा निर्गम से मिली राशि का इस्तेमाल विनिर्माण इकाइयों के लिए संयंत्र, मशीनरी और उपकरण खरीदने के साथ-साथ सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए भी किया जाएगा।

आईएल जिन इलेक्ट्रॉनिक्स एक प्रौद्योगिकी-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विनिर्माण कंपनी है, जो चार व्यावसायिक क्षेत्रों – इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवाएं (ईएमएस), बेयर प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (पीसीबी) विनिर्माण, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स और औद्योगिक ऑटोमेशन में काम करती है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments