scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएचएसबीसी इंडिया ने विराट कोहली को बनाया ब्रांड इंफ्लुएंसर

एचएसबीसी इंडिया ने विराट कोहली को बनाया ब्रांड इंफ्लुएंसर

Text Size:

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (भाषा) एचएसबीसी इंडिया ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली को अपना ब्रांड इंफ्लुएंसर नियुक्त करने की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस साझेदारी के तहत कोहली की मौजूदगी वाला एक मल्टी-मीडिया अभियान शुरू किया जाएगा जिसमें एचएसबीसी के साथ बैंकिंग के फायदे गिनाए जाएंगे।

एचएसबीसी इंडिया के संपत्ति एवं निजी बैंकिंग प्रमुख संदीप बत्रा ने कहा, “क्रिकेट एकजुट करने वाली ताकत है और दुनिया भर में भारतीय समुदाय के साथ यह एक भावनात्मक जुड़ाव रखता है।”

पूर्व भारतीय कप्तान कोहली वर्तमान में चल रहे आईपीएल में आरसीबी टीम का हिस्सा हैं।

भाषा अनुराग प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments