scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहोंडा मोटरसाइकिल ने आईटी अवसंरचना फर्म किंड्रील के साथ करार किया

होंडा मोटरसाइकिल ने आईटी अवसंरचना फर्म किंड्रील के साथ करार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने आईटी अवसंरचना सेवा प्रदाता कंपनी किंड्रील के साथ करार किया है।

एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि इसके तहत किंड्रील, कंपनी को उसके विनिर्माण संयंत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुरक्षा रूपांतरण को बेहतर बनाने में मदद देगी।

अभी किंड्रील सभी एचएमएसआई डीलरों के लिए संयंत्र उत्पादन कार्यों, उद्यम और डीलर प्रबंधन प्रणाली संबंधी अवसंरचना सेवाओं का प्रबंधन करती है।

एचएमएसआई के प्रबंधन निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अत्सुशी ओगाटा ने कहा, ‘‘किंड्रील को एचएमएसआई के व्यावसायिक क्रियाकलापों का गहरा ज्ञान है, इस तरह वे भारत में हमारे परिचालानों के लिहाज से एक भरोसेमंद सलाहकार हैं।’’

एचएमएसआई के विनिर्माण संयंत्र हरियाणा के मानेसर, राजस्थान के तापुकारा, कर्नाटक के नारसापुरा और गुजरात के विट्ठलपुर में हैं।

भाषा मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments