scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहोंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर की बिक्री जनवरी में छह प्रतिशत बढ़ी

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर की बिक्री जनवरी में छह प्रतिशत बढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन फरवरी (भाषा) दोपहिया विनिर्माता होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की जनवरी महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर छह प्रतिशत बढ़कर 4,44,847 इकाई हो गई।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने सोमवार को बयान में कहा कि पिछले महीने उसकी घरेलू बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 4,02,977 इकाई हो गई।

इस दौरान कंपनी ने 41,870 वाहनों का निर्यात भी किया जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।

इसके साथ ही अप्रैल, 2024 से जनवरी, 2025 के दौरान एचएमएसआई की कुल बिक्री 49,81,767 इकाई हो गई। इसमें 45,41,323 दोपहिया वाहन घरेलू बाजार में बिके जबकि 4,40,444 इकाइयों का निर्यात हुआ।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments