scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतमुंबई में नई आवासीय परियोजना पर 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी हीरानंदानी कम्युनिटीज

मुंबई में नई आवासीय परियोजना पर 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी हीरानंदानी कम्युनिटीज

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) जमीन-जायदाद के विकास से जुड़ी कंपनी हीरानंदानी कम्युनिटीज बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मुंबई में एक नई आवास परियोजना विकसित करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बयान में यह जानकारी दी।

कंपनी ने मुंबई के पनवेल में अपनी मिश्रित उपयोग वाली एकीकृत टाउनशिप ‘हीरानंदानी फॉर्च्यून सिटी’ में एक नई आवास परियोजना ‘गोल्डन विलो’ शुरू की है।

कंपनी की इस परियोजना में 10 लाख वर्ग फुट आवास स्थल विकसित करने की योजना है। इसमें लगभग 700 इकाइयां शामिल हैं। प्रत्येक आवास 490 वर्ग फुट से 1,150 वर्ग फुट के क्षेत्र के बीच होगा।

बयान में कहा गया है, ‘‘कंपनी पनवेल के रियल एस्टेट बाजार में बढ़ती मध्य और लक्जरी घरेलू मांग को पूरा करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।’’

हीरानंदानी कम्युनिटीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निरंजन हीरानंदानी ने कहा, ‘‘कंपनी इस नए आवासीय क्षेत्र को ऐसे समय में शुरू कर रही है जब बाजार का विस्तार हो रहा है। कंपनी को कोविड महामारी के बाद ब्रांडेड लक्जरी घरों की मजबूत मांग को पूरा करने की उम्मीद है।’’

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments