scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण फॉर्म जारी किया

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती के लिए पंजीकरण फॉर्म जारी किया

Text Size:

शिमला, तीन फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को यहां विधायकों की प्राथमिकता बैठक के दौरान प्राकृतिक खेती में किसानों के नामांकन के लिए सरलीकृत पंजीकरण फॉर्म पेश किया।

उन्होंने कहा कि इसे किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते हैं।

सुक्खू ने कहा कि इच्छुक किसान अब इस फॉर्म को भरकर आसानी से प्राकृतिक खेती से जुड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘पंजीकरण फॉर्म, जिसमें भूमि, उगाई जाने वाली फसलों, किसानों द्वारा रखे जाने वाले पशुओं की नस्ल और प्राकृतिक खेती में प्रशिक्षण से संबंधित कुछ अन्य विवरण शामिल होंगे, राज्य की सभी पंचायतों में किसानों के बीच वितरित किए जाएंगे। इससे राज्य में वर्ष 2025-26 में प्राकृतिक खेती को और बढ़ावा मिलेगा।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments