scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशअर्थजगतहीरो मोटोकॉर्प ने जीडी फ्रांस के साथ साझेदारी में फ्रांस में किया प्रवेश

हीरो मोटोकॉर्प ने जीडी फ्रांस के साथ साझेदारी में फ्रांस में किया प्रवेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने जीडी फ्रांस के साथ साझेदारी में फ्रांस में प्रवेश उतरने की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी ने वहां हंक 440 मॉडल के साथ अपनी यूरो 5+ श्रृंखला पेश की है।

हीरो मोटोकॉर्प ने बयान में कहा कि यह कंपनी का 52वां अंतरराष्ट्रीय बाजार है। इसने इटली, स्पेन और ब्रिटेन में हाल ही में प्रवेश के बाद अपनी यूरोपीय उपस्थिति को और मजबूत किया है।

हीरो मोटोकॉर्प के कार्यकारी उपाध्यक्ष संजय भान ने कहा, ‘‘ इटली, स्पेन और ब्रिटेन में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करते हुए, हीरो मोटोकॉर्प का फ्रांस के बाजार में प्रवेश हमारी वैश्विक विस्तार यात्रा में एक और उपलब्धि है। जीडी फ्रांस के साथ हमारी साझेदारी हमारी यूरोपीय उपस्थिति को और मजबूत करेगी।’’

बयान में कहा गया कि जीडी फ्रांस, हीरो मोटोकॉर्प उत्पाद श्रृंखला को क्षेत्र के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में फ्रांस के प्रमुख शहरों में 30 से अधिक आधिकारिक बिक्री एवं सेवा केंद्र के नेटवर्क के माध्यम से और फिर 2026 तक 50 से अधिक डीलर तक विस्तार किया जाएगा। 2028 तक नेटवर्क का पूर्ण विस्तार किया जाएगा।

जीडी फ्रांस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) गिस्लेन गुयोट ने कहा, ‘‘ हंक 440 से शुरुआत करते हुए, हमारा लक्ष्य लोगों को प्रौद्योगिकी एवं मूल्य का एक अनूठा संयोजन प्रदान करना है। एक ऐसा संयोजन जो फ्रांस में उपभोक्ताओं के साथ गहरे संबंध स्थापित करेगा।’’

भाषा निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments