scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतहेमंत बद्री संभालेंगे फ्लिपकार्ट की एआई कायाकल्प परियोजना की कमान

हेमंत बद्री संभालेंगे फ्लिपकार्ट की एआई कायाकल्प परियोजना की कमान

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं आपूर्ति शृंखला प्रमुख हेमंत बद्री को कृत्रिम मेधा (एआई) कायाकल्प परियोजना की कमान सौंपने की जानकारी दी है।

फ्लिपकार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कल्याण कृष्णमूर्ति ने कर्मचारियों को भेजे गए आंतरिक ई-मेल में इस नियुक्ति की सूचना दी है।

उन्होंने कहा कि यह कदम फ्लिपकार्ट को ‘एआई-केंद्रित’ संगठन बनाने की दिशा में अहम है। इस पद पर बद्री का काम उन व्यावसायिक उपयोग मामलों की पहचान करना और उन्हें लागू करना होगा, जहां एआई सबसे अधिक प्रभाव डाल सकता है।

कृष्णमूर्ति ने कहा कि इस पहल का मकसद ग्राहक अनुभव को और सहज बनाना, विक्रेताओं के टूल के जरिये विकास को आसान करना और आंतरिक उत्पादकता बढ़ाना है।

फ्लिपकार्ट ने इस बदलाव पर टिप्पणी के लिए भेजे गए ई-मेल का अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

भाषा प्रेम

प्रेम अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments