नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) बल्ब, ट्यूब, पंखे जैसे उपभोक्ता बिजली सामान बनाने वाली कंपनी हैवेल्स इंडिया का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर 9.72 प्रतिशत बढ़कर 349.22 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।
हैवेल्स इंडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 318.28 करोड़ रुपये था।
कंपनी की परिचालन आय सितंबर तिमाही में 34.57 प्रतिशत बढ़कर 6,432 करोड़ रुपये हो गयी, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,779.33 करोड़ रुपये थी।
कंपनी का कुल खर्च आलोच्य तिमाही में 34.47 प्रतिशत बढ़कर 5,991.98 करोड़ रुपये रहा।
भाषा रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.