scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतईयू के साथ व्यापार समझौते की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए गोयल 27 अक्टूबर को ब्रसेल्स जाएंगे

ईयू के साथ व्यापार समझौते की बातचीत आगे बढ़ाने के लिए गोयल 27 अक्टूबर को ब्रसेल्स जाएंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते को राजनीतिक गति देने के लिए 27 अक्टूबर को ब्रसेल्स का दौरा करेंगे।

इस दौरान वह अपने यूरोपीय संघ समकक्ष के साथ बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि इस वार्ता को पूरा करने की समय सीमा नजदीक आ रही है।

वाणिज्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि दो दिवसीय यात्रा के दौरान, गोयल यूरोपीय संघ के कार्यकारी उपाध्यक्ष और यूरोपीय व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक से मुलाकात करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह यात्रा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चल रही वार्ता के एक महत्वपूर्ण चरण में हो रही है। दोनों पक्ष जल्द से जल्द एक व्यापक, संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं।’’

मंत्री की यात्रा का उद्देश्य वार्ता को रणनीतिक दिशा और ‘राजनीतिक गति’ देना है।

प्रस्तावित एफटीए के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा होने की उम्मीद है, जिसमें बाजार पहुंच, गैर-शुल्क उपाय और नियामक सहयोग शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह यात्रा अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करने और आगे समन्वय की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की पहचान करने में भी सहायक होगी।’’

गोयल की यह यात्रा 6-10 अक्टूबर तक दोनों पक्षों के बीच 14वें दौर की वार्ता पूरी होने के बाद हो रही है। दोनों पक्षों ने दिसंबर तक वार्ता पूरी करने का फैसला किया है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments