scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने डीजल-एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर भी कर बढ़ाया

सरकार ने डीजल-एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया, घरेलू कच्चे तेल पर भी कर बढ़ाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) सरकार ने डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है, जबकि विमानों के संचालन में इस्तेमाल होने वाले एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के निर्यात पर इसे बढ़ाकर नौ रुपये प्रति लीटर किया गया है।

उसने घरेलू उत्पादित कच्चे तेल पर भी शुल्क बढ़ा दिया है।

वित्त मंत्रालय ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर यह जानकारी दी।

अधिसूचना के अनुसार सरकार ने चौथे पखवाड़े की समीक्षा में डीजल के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर को सात रुपये से बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया, जबकि एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) के निर्यात पर इसे दो रुपये बढ़ाकर 9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया।

सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादित कच्चे तेल पर भी शुल्क 13000 रूपये प्रति टन 300 रुपये बढ़ाकर 13,300 रुपये कर दिया गया है।

भारत ने पहली बार एक जुलाई को अप्रत्याशित लाभ कर लगाया था। इसी के साथ यह उन देशों में शामिल हो गया, जो ऊर्जा कंपनियों के सामान्य से अधिक मोटे मुनाफे पर अतिरिक्त कर लगाते हैं।

राजकुमार संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments