scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसरकार ने सेनेगल को टूटे चावल के निर्यात की समय सीमा बढ़ाई

सरकार ने सेनेगल को टूटे चावल के निर्यात की समय सीमा बढ़ाई

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि निर्यातक 28 फरवरी तक सेनेगल को टूटे चावल भेज सकते हैं।

केंद्र ने आठ सितंबर, 2022 को टूटे चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया और फिर 24 मई को इसमें संशोधन किया। इससे देशों को उनकी खाद्य सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने और उनकी सरकार के अनुरोध के आधार पर निर्यात खेप भेजने की अनुमति मिल गई।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘एनसीईएल (नेशनल को-ऑपरेटिव एक्सपोर्ट्स लिमिटेड) के माध्यम से सेनेगल को टूटे चावल के निर्यात की समय अवधि एक महीने के लिए 28 फरवरी, 2025 तक बढ़ा दी गई है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments