नयी दिल्ली, 12 नवंबर (भाषा) सरकार ने बुधवार को 25,060 रुपये के व्यय के साथ निर्यात संवर्धन मिशन को मंजूरी दे दी। यह मिशन इस वित्त वर्ष से शुरू होगा और छह वित्त वर्ष के लिए होगा।
इस मिशन को दो उप-योजनाओं… निर्यात प्रोत्साहन और निर्यात दिशा… के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।
सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह एक व्यापक मिशन है और यह पूरे निर्यात परिवेश को सहयोग प्रदान करेगा।
कपड़ा, चमड़ा, इंजीनियरिंग, समुद्री और रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस कदम से घरेलू निर्यातकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शुल्क से उत्पन्न वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं से बचाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
अमेरिका ने 27 अगस्त से भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत का भारी शुल्क लगाया है।
भाषा रमण अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
