scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअर्थजगतपीएम गति शक्ति की मदद से माल निर्यात में 2022-23 में दो लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: सोनोवाल

पीएम गति शक्ति की मदद से माल निर्यात में 2022-23 में दो लाख करोड़ रुपये की वृद्धि हुई: सोनोवाल

Text Size:

मुंबई, 29 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि पीएम गति शक्ति कार्यक्रम की मदद से देश ने बीते वित्त वर्ष (2022-23) में माल निर्यात में सालाना आधार पर दो लाख करोड़ की वृद्धि दर्ज की।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यहां इंडियन मर्चेंट्स चैम्बर की मेजबानी वाले एक कार्यक्रम में कहा कि भारत सरकार देश के बंदरगाहों और संपर्क ढांचे का आधुनिकीकरण करने के लिए लगातार काम कर रही है।

एक बयान में सोनोवाल के हवाले से कहा गया कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का माल निर्यात 447 अरब डॉलर रहा, जबकि यह वित्त वर्ष 2021-22 में 422 अरब डॉलर रहा था। यह माल निर्यात में दो लाख करोड़ से ज्यादा की वृद्धि दिखा रहा है।

मंत्री के अनुसार, भारत नौ साल से भी कम समय में 3.5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है।

उन्होंने कहा, “विकास की यह तेज गति ऐतिहासिक है और ‘गति शक्ति’ का परिणाम है।”

भाषा अनुराग पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments