scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोने में 440 रुपये की तेजी, चांदी 850 रुपये चढ़ी

सोने में 440 रुपये की तेजी, चांदी 850 रुपये चढ़ी

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 440 रुपये की तेजी के साथ 60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 850 रुपये के उछाल के साथ 75,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 440 रुपये बढ़कर 60,340 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,996 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़कर 25.16 डॉलर प्रति औंस हो गई।

बृहस्पतिवार को एशियाई कारोबार के घंटों में सोने की कीमतों में तेजी रही।

गांधी ने कहा कि न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमत 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,996 डॉलर प्रति औंस पर पर पहुंच गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments