scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 274 रुपये मजबूत, चांदी 448 रुपये चमकी

सोना 274 रुपये मजबूत, चांदी 448 रुपये चमकी

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को बहुमूल्य धातु के भाव 274 रुपये चढ़कर 51,909 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी भी 448 रुपये उछलकर 55,682 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव मजबूती के साथ 1,749 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी 19.11 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘डॉलर में नरमी और बांड प्रतिफल में कमी से सोने की कीमतों में तेजी रही।’’

भाषा रमण अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments