scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतसोना 470 रुपये टूटा, चांदी 420 रुपये फिसली

सोना 470 रुपये टूटा, चांदी 420 रुपये फिसली

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 मार्च (भाषा) विदेशों में कमजोरी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 470 रुपये की हानि के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 420 रुपये की गिरावट के साथ 68,550 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 470 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,967 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी का भाव हानि के साथ 22.39 डॉलर प्रति औंस पर था।

एशियाई कारोबार के घंटों में सोमवार को कॉमेक्स में सोने की कीमतों में गिरावट रही।

गांधी ने कहा कि अब निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दर को लेकर निर्णय पर है। फेडरल रिजर्व की बैठक का नतीजा बुधवार को आना है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments