scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा बाजार में सोना 203 रुपये टूटा

वायदा बाजार में सोना 203 रुपये टूटा

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 203 रुपये टूटकर 59,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 203 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,362 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 6,435 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदे की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,008.90 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा रिया राजेश रिया राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments